#MUZAFFARPUR : मंत्री सुरेश शर्मा ने किया #LG शोरूम वेब विज़न का शुभ उद्घाटन

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : चारों ओर त्योहारी मौसम के साथ, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने “ख़्वाहिशों से खुशियों तक” नाम से अपने उत्सव अभियान की घोषणा की है. जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्यौहारों के अवसर में खरीद पर प्रोत्साहन का लाभ देकर इस त्योहारी सीजन को मनाने का अवसर प्रदान करना है। एलजी उत्पादों के ऑफ़र घरेलू उपकरणों और घरेलु इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्शन के उत्पाद श्रेणियों पर उपलब्ध हैं जो 31 अक्टूबर, 2019 तक वैध रहेंगे.

इस दौरान मुज़फ्फरपुर स्थित पक्की सराय चौक पर वेब विज़न नामक एलजी शोरूम का शुभ उद्घाटन नगर विकास व आवास विभाग के राज्य मंत्री सह विधायक सुरेश कुमार शर्मा ने फीता काट कर और दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर वेब विज़न नामक एलजी शोरूम प्रतिष्ठान के निदेशक पूर्व उप महापौर विवेक कुमार, पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल सहनी, पूर्व एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व उपमहापौर सैयद माजिद हुसैन, वार्ड पार्षद के पी पप्पू, एलजी कंपनी के एरिया मैनेजर दीनबंधु कुमार, मार्केटिंग मैनेजर रंजीत कुमार, संजीव कुमार अनवर समेत कई गणमान्य उपस्थित थे.

इस शुभ त्योहारी मौसम के अवसर पर पर टिप्पणी करते हुए वेब विज़न शोरूम के निदेशक पूर्व उपमहापौर विवेक कुमार ने कहा, “उत्सव का मौसम वर्ष का वह समय होता है जब उपभोक्ता अपने घरेलू उत्पादों को कुछ नया करने के लिए अपग्रेड करते हैं। हमारा मानना है, “ख्वाहिशों से ख़ुशियों तक” अभियान उपभोक्ताओं के तहत एलजी उत्पादों के साथ अपने घर को अपग्रेड करने का एक सही अवसर है। यह एलजी के लिए अपने वफादार उपभोक्ताओं के जीवन में मुस्कुराहट लाने और उनके समारोहों का हिस्सा बनने का एक तरीका है। एक ही छत के नीचे एलजी ब्रांड के सभी इलेक्ट्रॉनिक और घरेलु उपकरणों का विशाल रेंज उपलब्ध कराया जा रहा है. यह शोरूम सीधे कंपनी से जुडा है, जिस कारण मुजफ्फरपुर शहर में कंपनी से सीधे उपभोक्ताओं तक बहुत कम कीमतों में सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है.

मंत्री सुरेश शर्मा ने इस मौके पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल है. शहर में एक ही छत के नीचे एलजी ब्रांड के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विशाल रेंज उपलब्ध है वो भी इतनी कम कीमत पर. उन्होंने इस मौके पर बधाई देते हुए शहरवासियों से इस त्योहारी मौसम का लाभ उठाने की बात कही.

ख्वाहिशों से खुशियों तक के इस अभियान के तहत ग्राहकों को रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, वाटर प्यूरीफायर या माइक्रोवेव सहित घरेलू उपकरणों की खरीद पर साप्ताहिक लकी ड्रा के माध्यम से मेगा ड्रा के तहत बम्पर पुरस्कार जीतने का मौका देता है। ग्राहक एसएमएस प्रारूप में सिर्फ एक जीटीएम कोड भेजकर लकी ड्रा में भाग ले सकता है

कंज्यूमर्स को साइड रेफ्रीजिरेटर की सेलेक्ट की खरीद पर फ्री बेडरूम रेफ्रीजरेटर मिल सकते हैं; नि: शुल्क 6 पीस बोरोसिल ग्लास लॉक -330 लीटर और इससे ऊपर के फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर की खरीद पर कंटेनर; 28 लीटर माइक्रोवेव ओवन या चुनिंदा फ्रंट लोड वाशिंग मशीन की खरीद पर वैक्यूम क्लीनर; चुनिंदा माइक्रोवेव ओवन मॉडल की खरीद पर 2 पीसी ट्रेओ बाउल सेट; वार्षिक रखरखाव पैकेज मुफ्त मिल रहा है। एलजी कंपनी की ओर से त्योहारी मौसम में वॉटर प्यूरीफायर की खरीद पर 4200 / – रुपये वहीं किसी भी एसी की खरीद पर 5000 रुपये का बीमा मुफ्त मिलेगा. जबकि चुनिंदा हॉट एंड कोल्ड एसी मॉडल की खरीद पर कॉम्प्लिमेंटरी स्टैंड और फ्री स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading