
PATNA : राजधानी पटना में स्थित आदर्श केन्द्रीय कारा बेउर में एक कैदी ने जेल के अंदर फांसी लगाकर जेल के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. घटना शनिवार की है.जहाँ मनेर के शेरपुर का रहने वाला गोवर्धन उर्फ गोबरी ने जेल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक गोवर्धन उर्फ गोबरी राय अपहरण कर हत्या के मामले में सजायाफ्ता था और कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था.
बताया जाता है कि गोवर्धन मानसिक रूप से बीमार होने के बाद हिंसक प्रवृति का हो गया था. इस कारण उसे बेउर जेल के अस्पताल में रखा गया था. समय-समय पर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच अस्पताल भी ले जाया जाता था. तभी शनिवार की दोपहर जेल के ही शौचालय में गोवर्धन का फंदा से झूलता मिला। आनन-फानन में जेल प्रशासन गोवर्धन को फंदे से उतार पीएमसीएच अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.