बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक ही मौका है। वे 25 सितंबर, 2019 यानी आज ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ये भर्ती पुलिस अवर निरीक्षक, प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी), सहायक अधीक्षक कारा (सीधी भर्ती), सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) के पदों की जा रही है।

उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गए नोटिफिकेशन देखें।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क : सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये पदों का विवरण :
पदों का नाम पदों संख्या
पुलिस अवर निरीक्षक 2064
प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) 215
सहायक अधीक्षक कारा (सीधी भर्ती) 25
सहायक अधीक्षक कारा (भूतपूर्व सैनिक) 42
इच्छुक आवेदक इन पदों पर आज यानी 25 सितंबर, 2019 की शाम तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
