29 सितंबर से नवरात्री की शुरुआत हो रही है। गुजरात मे जोर-शोर से इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। बदलते साल के साथ नवरात्रि में मेहंदी और टैटू के डिज़ाइन का ट्रेंड भी बदल जाता है। इस नवरात्रि पर युवाओं की मोदी-ट्रम्प की दोस्ती से लेकर, प्लास्टिक बैन और कश्मीर जैसे मुद्दे पर बने टैटू पसंद आ रहे है। अहमदाबाद में नए-नए सोशल मैसेज के साथ युवा बॉडी टैटू करवा रहे है। इसके जरिये लोगों को एक खास मैसेज देने की कोशिश की जा रही है।



