#PATNA #BIHAR #INDIA : राजधानी पटना में अ’पराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं इसका उदाहरण एक बार फिर बुधवार को देखने को मिला। खाजेकलां थाना क्षेत्र के बेगमा की हवेली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता शंकर जायसवाल के ऊपर फा’यरिंग की। इस फा’यरिंग में शंकर जायसवाल बाल बाल बच गए।बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा कार्यकर्ता पर दो गोलियां चलाईं। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। वहीं दिनदहाड़े इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।






