राजधानी पटना सहित मुज़फ़्फ़रपुर में पिछले 24 घंटे के दौ’रान हुई बारिश के बाद गुरुवार को तापमान में गि’रावट द’र्ज की गई है। तो वहीं इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौ’रान राज्य के कई क्षेत्रों में भा’री बारिश के आसार जताए हैं. गुरुवार को पटना और मुज़फ़्फ़रपुर का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक इस दौ’रान इन इ’लाकों में तापमान में गि’रावट भी द’र्ज की जा सकती है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर और पूर्णिया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 23.4 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया. गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौ’रान पूर्णिया में 15.90 तथा पटना में 11.80 मिलीमीटर बारिश द’र्ज की गई है।



