#DELHI #INDIA : पहाड़गंज पुलिस ने सात साल की बच्ची को पॉ’र्न वीडियो दिखाकर अ’श्लील हरकत करने वाले युवक को गि’रफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस पोक्सो एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पी’ड़िता पहाड़गंज इलाके में परिवार के साथ रहती है। वह स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। वहीं आ’रोपी अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर के बगल में रहता है। बताया जाता है कि आरोपी रवि की बेटी पीड़िता के साथ खेलती थी। 27 अगस्त को मौका देखकर युवक ने बच्ची को अपने घर में बुलाया और फिर मोबाइल फोन पर पॉर्न वीडियो दिखाने शुरू किए। साथ ही वह पी’ड़िता के साथ अ’श्लील हरकत भी करता था। यह सिलसिला लगातार चल रहा था।

बताया जाता है कि पी’ड़िता के व्यवहार में अचानक से आए परिवर्तन को देखकर परिवार के लोग परेशान हो गए। मां के पूछने पर पी’ड़िता ने सारी बात बता दी। फिर मंगलवार को मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक पार्न वेबसाइट और वीडियो देखने का आदती है। पुलिस उसके आ’पराधिक पृष्ठभूमि को भी खंगाल रही है।

