#PATNA #BIHAR #INDIA : बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने नागेश्वर कॉलोनी से नवजात के श’व को बरामद किया। छह माह की नवजात का शव प्लास्टिक के डिब्बे में फेंका हुआ था। बुधवार की सुबह 10 बजे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर श’व को पो’स्टमार्टम के लिये पीएमसीएच भेजा।

बुद्धा कॉलोनी के प्रभारी थानेदार सुरेशकांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अस्पताल द्वारा श’व फेंके जाने की बात सामने आ रही है। शव मंगलवार की देर रात यहां फेंका गया है।इस मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल सकती है ताकि यह पता चल सके कि किसने और कब नवजात के श’व को यहां फेंका है।

श’व देख हर कोई था हैरान
नवजात बच्ची का श’व देखकर मौके पर मौजूद हर कोई हैरान था। जितनी मुंह उतनी बात। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि गर्भपात करवाकर किसी ने नवजात बच्ची के श’व को यहां फेंक दिया। लोग उसे कोस रहे थे, जिसने ऐसा कु’कृत्य किया।


Source : live hindustan