#BIHAR : राजधानी से हटाए जाएंगे 15 वर्ष पुराने डीजल वाहन

#BIHAR #PATBA : चेकिंग अभियान (Checking campaign) के साथ ही राजधानी की सड़कों से 15 वर्ष पुराने वाहन भी हटाए जाएंगे। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धुआं उगलते ऐसे वाहनों को बंद करने को कहा है। बोर्ड ने पटना के साथ मुजफ्फरपुर और गया में भी ऐसे वाहनों को शहर से बाहर करने को कहा है।

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर आगाह किया है कि समय रहते इन शहरों से 15 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहन नहीं हटाए गए तो ठंड में स्थिति खतरनाक हो सकती है। ऐसे पुराने वाहन शहर के वायु को सबसे ज्यादा प्रदूषित कर रहे हैं। साथ ही सरकार को सलाह दी है कि वाहनों में स्वच्छतर इंधन के रूप में सीएनजी की आपूर्ति, वाहनों की संख्या नियंत्रित करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की व्यवस्था की जाए। विद्युत की आपूर्ति नियमित की जाए ताकि लोग किरासन तेल का इस्तेमाल न करे। प्रदूषण बोर्ड का मानना है कि डीजल से चलने वाले पुराने वाहन वायु गुणवत्ता को काफी प्रभावित करते हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एडवाइजरी के बाद ही दिल्ली व कोलकाता में 15 वर्ष पुराने वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। एनजीटी ने दिल्ली में 10 वर्षों से अधिक पुराने वाहनों को हटाया है। कोलकाता में भी 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को चलने पर प्रतिबंध है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading