#NCR; मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्ग ने खुदकु’शी की कोशिश की, देखें…

दिल्ली के उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार दोपहर मानसिक अवसाद से पी’ड़ित एक बुजुर्ग ने खुदकु’शी की कोशिश की जिसकी वजह से कुछ समय के लिए ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्र’भावित रहीं। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग की पहचान अमरीक सिंह के रूप में की गई है। वह उत्तम नगर का ही रहने वाले हैं। पुलिस को दोपहर 1:36 बजे पर इस घ’टना की जानकारी मिली।

पुलिस को दोपहर 1:36 बजे पर इस घ’टना की जानकारी मिली।पुलिस के मुताबिक सिंह प्लेटफॉर्म से कू’दकर पटरी पर चले गए और खुदकु’शी के लिए लेट गए। चूंकि ट्रेन धीमी गति से आ रही थी इसलिए उन्हें हल्की चो’टें आई हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। वह खतरे से बाहर हैं।
अधिकारी ने बताया कि सिंह दिल्ली परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और मानसिक अवसाद से पीड़ित हैं जिसका इ’लाज मनोचिकित्सक से चल रहा है। पुलिस ने कहा कि सिंह के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। इस घ’टना की वजह से द्वारका से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभा’वित हुईं। अन्य रूट पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.