
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ईडी ने लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और उनके दामाद शैलेष कुमार की दो और प्रॉपर्टी को अटैच किया है.

ईडी ने मीसा भारती और उनके पति की दिल्ली में दो प्रापर्टी को अटैच किया है. आयकर विभाग ने लालू परिवार की अब तक 17 संपत्तियों को तत्कालिक रूप से इसमें जोड़ा है. इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 128 करोड़ रुपए आंकी गई है. बताया जाता है कि अब इन संपत्तियों पर आयकर विभाग का कब्जा हो जाएगा.
लालू परिवार पर लगे आरोपों की माने तो संपत्तियां शेल कंपनियों के माध्यम से खरीदी गई थी. बीते गुरुवार को ही आयकर विभाग ने मीसा के दिल्ली में सैनिक फार्म स्थित प्रोपर्टी को अटैच दिया था. ये सब शेल कंपनी KHK होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खरीदा गया था. फॉर्म हाउस की कीमत 15 करोड़ बताई गई है.