
MUZAFFARPUR :“मैं वायु, मैं अजर अमर, मृत्यु पास खड़ी भयभीत, मगर, मैं सदा जीवित हूँ, हाँ मैं ही ‘समीर’ हूँ”
यह विचार शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी और लोकप्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व पूर्व महापौर समीर कुमार के हैं। विदित हो कि समीर कुमार की हत्या 23 सितंबर को कर दी गई थी, जिसमें उनका ड्राईवर रोहित भी मारा गया था।

आज उनकी आत्मा की शांति हेतु मुजफ्फरपुर के आम्रपाली आॅडिटोरियम में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने दिवंगत समीर कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और मंच से अपने-अपने विचार रखे।

इस मौके पर शहर के और समीर कुमार के पैतृक गाँव के सैकड़ों लोगों समेत शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया और हत्या में शामिल दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करते हुये उन्हें सजा दिलाने की बात कही।

मंच संचालन आलोक वर्मा ने किया। कार्यक्रम के शुरुआत में माहौल काफी गमगीन दिखा, दिवंगत समीर कुमार के परिजनों समेत कई घनिष्ठ लोग पुष्पांजलि अर्पित करते हुये फफक पड़े।
वहीं दिवंगत समीर कुमार के बड़े पुत्र तुषार ने कहा कि सारे कार्यक्रम पैतृक गाँव में होने से सभी लोग नहीं पहुँच सके थे, इसलिये मुजफ्फरपुर शहर में भी एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ताकि परिचित और इष्टजन भी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।


श्रद्धांजलि सभा में एमडीडीएम की प्राचार्या ममता रानी, पूर्व उप महापौर क्रमशः विवेक कुमार और सैयद माजिद हुसैन, भाजपा नेता रविन्द्र कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के नेता संजीव झा, धर्मवीर शुक्ला, भाजयुमो के रविरंजन उर्फ टिंकू शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, व्यवसायी, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। इस दौरान आॅडिटोरियम में पर्याप्त सुरक्षा बल की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

