PATNA : IGIMS में बढ़ी फ़ीस वापस , 50% तक बढ़ा था इलाज का खर्च

PATNA : आइजीआइएमएस ने इमरजेंसी के आइसीयू, एचडीयू और रेड जोन की बढ़ी हुई फीस वापस ले ली है. संस्थान में इलाज के लिए विभिन्न सुविधाओं की दर बढ़ाने की बात सामने आते ही मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आइजीआइएमएस प्रशासन ने बढ़ी हुई फीस वापस ली.

संस्थान के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने देर शाम इलाज के लिए बढीे हुई दर को वापस लेते हुए पुरानी पर इलाज जारी रखने का आदेश दियाआइजीआइएमएस प्रशासन ने इलाज एवं एडमिशन शुल्क में पांच गुना तक दर बढ़ा दिया था. इसको लेकर विरोध आरंभ हो गया था.

शासी निकाय के सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह ने भी इसको लेकर विरोध जताया. उन्होंने कहा कि बढ़ी हुए दर के कारण गरीबों का इलाज कराना मुश्किल हो जाएगा.

आइजीआइएमएस में ईएचडीसीयू में 720 से बढ़ा कर 2500, रेड जोन में 11 सौ रुपये से बढ़ाकर 3000, ईआइसीयू वेंटिलेटर के साथ 2900 से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया गया था.

जबकि एचडीयू में एडमिशन चार्ज 10 हजार से 25 हजार रुपये, रेड जोन में 15 हजार रुपये से 30 हजार रुपये, ईआइसीयू में 23 हजार रुपये से बढ़ा कर 50 हजार रुपये कर दिया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading