दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके के एक सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा के एक छात्र ने क्लास रूम के अंदर शिक्षक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया और उसके बाद भाग गया। पुलिस के मुताबिक, बैग में लोहे की रॉड रखकर लाने पर शिक्षक ने छात्र को डांटा था और उससे रॉड ले ली थी।