दुनिया के चार शहरों में एक साथ रिलीज किया गया हाउसफुल 4 का ट्रेलर

फॉक्स स्टार स्टूडियो की अगली पेशकश हाउसफुल 4 का ट्रेलर दुनिया के चार शहरों में एक साथ रिलीज किया गया। यही इस ट्रेलर रिलीज की शुक्रवार की पंचलाइन है। नहीं तो इस ट्रेलर में ऐसा कुछ नहीं है जो दर्शक पहले हिंदी सिनेमा में देख नहीं चुके हैं।

add

अक्षय कुमार कुछ कुछ भूल भुलैया में अपने किरदार जैसा कुछ करते दिख रहे हैं और बाकी कलाकार बस उनकी बनाई लीक पीटते नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से पहले इसके पोस्टर्स ही फिल्म की सारी कहानी बता चुके हैं।

600 साल पुराने अतीत और वर्तमान में झूलती ये कहानी वैसी ही है जैसी दर्शक पहले भी साउथ की तमाम डब फिल्मों में देख चुके हैं। इसी लाइन को पकड़कर फरहाद सामजी ने हाउसफुल सीरीज में नया तड़का लगाने की कोशिश की है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.