भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने शुक्रवार को यहां डेनमार्क के जान ओ जोर्गेनसन पर सीधे तीन गेम की जीत से कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 के पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी ने दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी जोर्गेनसन को 37 मिनट में 24-22 21-8 से शिकस्त देकर सत्र के दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वह टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। वह इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचे थे।
विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर रह चुके कश्यप ने डेनमार्क ओपन में पांच साल पहले जोर्गेनसन का सामना किया था और इस मैच से पहले उनका रिकार्ड 2-4 था।