#PATNA #BIHAR #INDIA : मधेपुरा स्थित एसबीआई की बेलाड़ शाखा में जा’ली कागजात पेश कर क्लर्क के पद पर बहाल बैंक कर्मी का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। जांच में स्नातक परीक्षा के शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर गुरुवार को एसबीआई मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप ने आरोपित को गांधी मैदान पुलिस के हवाले कर दिया। उनके द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने ए’फआईआर दर्ज कर आ’रोपित को गि’रफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरो’पित पूर्णिया सदर का रहने वाला है।

गांधी मैदान थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सहायक बैंक प्रबंधक की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बीते मार्च माह में क्लर्क पद पर बहाली होने के बाद पूर्णिया के सावन कुमार मधेपुरा स्थित एसबीआई की बेलाड़ शाखा में नौकरी कर रहा था। उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच पटना स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में की गई। इस दौरान उसके द्वारा दिए गए स्नातक के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए। जांच में यह बात सामने आने पर गुरुवार को आरोपित को अपना पक्ष रखने के लिए पटना बुलाया गया। यहां दिए गए बयान में आरो’पित ने स्नातक के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को जाली होने की बात स्वीकार की। इस पर बैंक प्रबंधन की ओर से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गि’रफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।



Source : live hindustan