#PATNA : भारी बारिश से रेल ट्रैक पर चढ़ा बारिश का पानी, परिचालन बा’धित

#PATNA #BIHAR #INDIA : दानापुर रेल मंडल के पटना जंक्शन के पास शनिवार सुबह चार बजे से ही रेल ट्रैक पर बारिश का पानी चढ़ गया। ट्रैक पर पानी चढ़ जाने के कारण पिछले पांच घंटों से आरा बक्सर रेल खंड का अप व डाउन परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे रेल यात्री बारिश के मौसम में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

बिहिया स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर एसबी राय ने बताया कि चार बजे से अप में परिचालन बाधित है। पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस सहित कोई गाड़ी अभी तक नहीं गुजरी है। वहीं डाउन में लगभग तीन घंटे बाद एक-एक कर ट्रेन चलाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर-पटना साहेब शटल व तूफान एक्सप्रेस कारीसाथ और आरा में बनारस एक्सप्रेस खड़ी है। आरा से पटना तक डाउन ट्रैक पर विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनें खड़ी हैं। परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। यात्री हलकान हैं। लगभग साढ़े चार घंटे बाद डाउन रेल रालइन पर गाड़ियां तो रेंगती नजर आयीं पर अप में अब भी ठप है।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.