#BIHAR_FLOOD_UPADATE:अब तक 24 लोगों की मौ’त, अगले 24 घंटे जो’रदार बारिश का अनुमान

#PATNA #BIHAR #INDIA: चार दिनों से लगातार हो रही आ’फत की बारिश राजधानी पटना समेत पूरे सूबे पर क’हर बनकर टूटा है। जनजीवन ठहर गया है। उत्तर बिहार, पूर्व बिहार समेत राज्य के हर क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से स्थिति हर क्षण विकट होती जा रही है। अब तक अलग-अलग जगहों पर हुई घ’टनाओं में 24 लोगों की मौ’त हो चुकी है। इनमें पटना में सात मौ’तें हुई हैं। इनमें भागलपुर में 12 और अन्य जिलों में पांच जा’नें गई हैं। हालत यह है कि राज्य की बड़ी से ज्यादा उफान छोटी नदियों में है। छोटी नदियां तीन दर्जन स्थानों पर लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, गंगा के घटने का रफ्तार तो थमा है, लेकिन, पुनपुन और सोन उफना गईं हैं। पटना में स्थिति और भी भयावह है। पटना में जलप्रलय जैसे हालात हैं, जिसकी वजह से लोग पानी पीने को तर’सते दिखे।

पटना में ज’लप्रलय के हालात : झील में तब्दील हो चुके पटना में जलप्रलय की स्थिति है। सड़कों पर पांच से छह फुट तक पानी जमा हो गया है। बिजली, पानी, दूध और गैस की आपूर्ति ठप होने से हाहाकार जैसी स्थिति है। सबसे बुरे हालत राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र इलाकों की है। यहां के लोग तीन दिनों से घरों में फंसे हैं। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी हुई है। दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।

स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द : बारिश के कारण मगध विश्वविद्यालय की स्नातक तृतीय वर्ष और पाटलिपुत्रा विवि की बीएड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई है। वहीं, पटना के स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी कर दी गई है।

अगले 24 घंटे जोरदार बारिश का अनुमान

पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया सहित पूरे राज्य में अगले चौबीस घंटे तक जोरों की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने चार अक्तूबर तक रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है। पिछले 36 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रोसड़ा में 290 मिमी हुई है।

इन जिलों में 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट : मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, बांका, लखीसराय, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, शिवहर में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

सहायता में कोई कमी नहीं रहेगी : नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सरदार पटेल भवन में आपदा प्रबंधन विभाग स्थित अपने कक्ष में राज्य में मूसलाधार बारिश से उत्पन्न स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। लोगों को जगहों से निकालना, पीने के पानी का इंतजाम, दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये अलग-अलग जगहों पर इंतजाम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading