#BIHAR में बा’ढ़ का क’हर : 13 एक्सप्रेस और लगभग एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनें र’द्द

#BIHAR #INDIA : बिहार में भारी बारिश से राज्य में रविवार को दूसरे दिन भी ट्रेन सेवा चर’मराई रहीं। पटरियों पर पानी जमा हो जाने से ईसीआर की 13 एक्सप्रेस और लगभग एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनें रविवार को र’द्द रहीं। एक दर्जन लम्बी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग बदलकर परिचालन किया गया। सीपीआरओ ने बताया कि बारिश इसी तरह जारी रही तो कई और ट्रेनें रद्द अथवा मार्ग परिवर्तित हो सकती हैं। सोमवार की दोपहर 12 बजे तक सभी ट्रेनों का स्टॉपेज दानापुर में रहेगा।

पटना नहीं आईं आरा-बक्सर रूट की पैसेंजर ट्रेनें
पटरियों पर पानी जमा होने से आरा-बक्सर रूट की पैसेंजर ट्रेनें पटना नहीं आ सकीं। इनका परिचालन दानापुर से ही किया गया। इससे पटना जं. पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इन्तजार कर रहे थे लेकिन ट्रेनों के आवागमन के बारे में कोई सही जानकारी उन्हें नहीं मिल पा रही थी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को दानापुर से ट्रेन पकड़ने की सलाह दी जा रही थी।

पटना में जलप्र’लय के हालात
झील में तब्दील हो चुके पटना में जलप्रलय की स्थिति है। सड़कों पर पांच से छह फुट तक पानी जमा हो गया है। बिजली, पानी, दूध और गैस की आपूर्ति ठप होने से हाहाकार जैसी स्थिति है। सबसे बुरे हालत राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र इलाकों की है। यहां के लोग तीन दिनों से घरों में फंसे हैं। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी हुई है। दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.