#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : अहियापुर स्थित बाजार समिति की हालत तीन दिनों से जारी बारिश के कारण नार’कीय हो गयी है। जलजमाव के कारण ग्राहकों के नहीं आने से यहां के कारोबारी त्र’स्त हैं। इससे उनको करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को बाजार समिति के कारोबारियों के चेहरे पर परेशानी साफ दिखी।

समिति परिसर में एक से डेढ़ फीट तक जलजमाव हो गया है। इस कारण जहां-तहां ट्रक फंस जा रहे हैं। कई दुकानों में पानी के प्रवेश कर जाने से नासिक व इंदौर से आने वाला प्याज के दर्जनभर ट्रक तीन दिनों से मंडी में लोड ही खड़े हैं। आलू-प्याज के थोक विक्रेता सतवीर कुमार छोटे ने बताया कि मंडी सुबह से ही खुल जाती है, लेकिन शाम तक 25 फीसदी भी ग्राहक नहीं पहुंचते हैं। जलजमाव के कारण मंडी के कारोबारी रोज दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं। गंदे पानी और कीचर के कारण बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है।

वहीं, चावल के थोक कारोबारी चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि मंडी में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है। जलजमाव के कारण ग्राहक दुकान तक आने में परहेज कर रहे हैं। इसमें गिरकर वे भी घा’यल चुके हैं। फल व्यवसायी नंदु प्रसाद ने बताया कि मंडी में 60 से 80 लाख का फल का कारोबार रोजाना होता है। अभी ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
Like this:
Like Loading...