#SUPAUL #BIHAR #INDIA : लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से जहां चहुँ ओर पानी ही पानी नजर आ रही है लोग बाग परेशान हैं , स्थिति ये है कि पानी के कारण लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है वहीं इसका असर अब स्वास्थ्य सेवा पर भी पड़ने लगा है।

पिपरा पीएचसी परिसर में बारिश का पानी लबालब भर जाने से जहां मरीजों को भारी परेशानी हो रही है वहीं स्वास्थ्य कर्मी भी हलकान हो रहे हैं डॉक्टर त्राहिमाम कर रहे हैं अस्पताल के ओपीडी , ओटी , ड्रेसिंग आदि कमरे में बारिश का पानी घुस जाने के कारण भारी परेशानी होने लगी है सबसे बड़ी बात है कि अस्पताल में रखे महत्वपूर्ण कागजात भींग चुके हैं जिससे डाटा खत्म होने का खतरा है हलाँकि अस्पताल प्रशासन उक्त अभिलेख को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया जा रहा है , अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मी के आवास में पानी लबालब है जिसके चलते स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है , मौजूद मरीज के परिजनों का आ’रोप है कि पानी के कारण समय से ना तो डॉक्टर देखने आते हैं और ना नर्स जिससे प्रसव पीड़ित महिला कि हालत नाजुक बनी रहती है।

हलाँकि मौजूद डॉक्टर ने बताया कि उपलब्ध संसाधन से किसी तरह काम चला रहे हैं पानी अधिक बढ़ी तो परेशानी भी बढ़ सकती है , इस बात कि सूचना उच्चाधिकारी को भी दे दी गयी है .
