बॉलीवुड अदाकारा शिखा तलसानिया ने बॉडी शे’मिंग पर गु’स्सा जाहिर करते हुए कहा बॉडी शेमिंग के जोक्स को रेसिस्ट जोक्स तक करार दे दिया।
एक इंटरव्यू में शिखा ने कहा- ‘बॉडी शेमिंग जोक्स काफी लेजी होते हैं और ये जोक्स किसी भी मायने में रेसिस्ट जोक्स से कम नहीं होते हैं।

किसी के लिए भी ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है कि वे बॉडी पॉजिटिव दिखें। ऐसी धारणा मनुष्य में हमेशा से रही है कि वे किसी की शक्ल से उसके बारे में अनुमान लगाते हैं इसकी अपेक्षा कि वे किसी के नेचर और एक्शन के बलबूते पर शख्स का आकलन करें।’

शिखा ने आगे कहा- ‘ऐसा तब तक खत्म नहीं होगा जब तक इंसान व्यर्थ की बातें सोचता रहेगा। ऐसा इसलिए भी है कि इंसान अपने आगे किसी के बारे में कुछ ज्यादा नहीं सोचता है। हालात तब सुधरेंगे जब एक इंसान अपने दिल में खुद के लिए प्यार पैदा करेगा और अपने आस-पास के लोगों और चीजों के लिए भी प्यार का भाव रखेगा।
