#PATNA : मुख्यमंत्री ने सभी संप हाउस के पंपिंग सेट को 24 घंटे चलाने का दिया आदेश

#PATNA #BIHAR #INDIA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना शहर समेत जहां भी जलजमाव की स्थिति है, वहां इसकी निकासी का काम तेजी से करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है। पटना के सभी संप हाउस के पंपिंग सेट 24 घंटे चलाने को कहा है ताकि जलजमाव वाले क्षेत्र से पानी को निकाला जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात गश्ती करें ताकि लोगों का मनोबल बढ़ा रहे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराकर उनका विश्वास जीतें।

साथ-ही-साथ बड़े पैमाने पर राहत सामग्री वितरण और फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाएं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को पटना समेत विभिन्न जिलों में भारी बारिश के बाद जलजमाव और बाढ़ की उत्पन्न स्थिति की जानाकरी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ली। बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने बताया कि पटना में पिछले तीन दिनों में 342.5 मिलीमीटर बारिश हुई। बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि बड़ी क्षमता का पंप बिलासपुर से चल चुका है, जो मंगलवार की सुबह तक पटना आएगा। इस पंप के आ जाने के बाद राजेंद्र नगर क्षेत्र से तीन-चार दिनों के अंदर जलजमाव में काफी कमी आ जाएगी। इसी प्रकार कंकड़बाग में एक-दो दिनों के अंदर ही जलजमाव में काफी कमी आ जाएगी।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading