भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी के फैन्स के लिए एक बु’री खबर आई है। मुंबई में रानी की कार का एक्सी’डेंट हो गया है, इसमें एक्ट्रेस को गंभी’र चो’टें आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी का एक्सीडेंट तब हुआ जब वो फिल्म पांचाली की शूटिंग पूरी कर अपने घर लौट रही थीं। रानी के भाई समीर चटर्जी ने इस घ’टना की जानकारी देते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है- ‘इस बात की जानकारी देते हुए बहुत बुरा लग रहा है कि कल रात रानी दी का एक्सी’डेंट हो गया गोरेगांव हाइवे पर।
वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें हाथ और पैर में चोट आई है। उनके लिए दुआ करें कि वो जल्द ठीक हो जाएं।’