
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में बढ़ते अप’राध पर रोकथाम लगाने की दिशा में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित मुजफ्फरपुर पुलिस टीम ने अभियान चलाते हुए अलग अलग मामलों में 4 शा’तिर अपरा’धियों को गिर’फ्तार करते हुए कई लू’ट के माम’लों का सफल उद्भे’दन कर लिया. पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार के नेतृत्व में गत 27 सितम्बर को मैठी चौक पर मछली व्यवसायी से 2.5 लाख रुपये लू’ट लिए जाने के मामले में पुलिस टीम ने एसकेएमसीएच ओवरब्रिज के पास छा’पेमारी कर 04 अपराधकर्मियों को धर दबो’चा.

अपरा’धियों की गिर’फ़्तारी से अहियापुर, गायघाट इलाके में हुई लगभग आधा दर्जन लू’ट की घट’नाओं का पटा’क्षेप हो गया. तलाशी के दौरान गिर’फ्तार आरो’पितों के पास से एक पि’स्टल, 02 राउंड जिन्दा गो’ली लोडे’ड एक मैग’जीन, दो देशी क’ट्टा, 03 राउंड जिन्दा कर’तूस, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल के साथ मछली कारोबारी से लू’टा गया काला बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छाया प्रति, और बाइक के ऑनर बुक बरा’मद किया गया.

गिर’फ्तार अपरा’धियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के बेलसण्ड थानांतर्गत माछी निवासी अतुल कुमार, मीनापुर थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी अमन कुमार, जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैधनाथपुर निवासी श्याम बाबू कुमार, और अहियापुर थाना के ही न्यू कॉलोनी राघोपुर निवासी आनंद किशोर उर्फ़ चुल्लू के रूप में की गई है.

एसएसपी श्री कुमार ने बताया की मीनापुर के बलुआ निवासी अमन कुमार अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी में और सीतामढ़ी निवासी अतुल कुमार काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक पर किराये के मकान में रहकर लू’ट पाट की घट’ना को अंजाम देते थे. गिरफ्तार अपराधियों ने कई लू’ट व छि’नतई की घट’नाओं में अपनी संलि’प्तता स्वी’कार की है.

लू’ट के उपरांत व्यवसायी द्वारा 25 लाख रुपये लु’टे जाने की बात कही जा रही थी, पर पुलिस अनुसन्धान और गिर’फ्तार अपरा’धियों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान के बाद व्यवसायी से 2.5 लाख रुपये लू’टे जाने की बात प्रकाश में आयी. गिर’फ्तार अपरा’धियों में दो नाबा’लिग स्कूली छात्र है और अपनी महत्व’कांक्षाओं की पूर्ति हेतु आप’राधिक घट’नाओ को अंजा’म देते रहें है.

गिर’फ्तार आरो’पितों के पास से महंगे ब्रांडेड फ़ोन भी बरा’मद किये गए हैं, जिसमें से अधि’कांशतः लु’टे हुए मोबाइल हैं. इनपर अहियापुर थाना में लू’ट के 4 मामले और गायघाट थाना में 1 मामले द’र्ज हैं. पुलिस टीम जिले के अन्य थानों से संपर्क साध इनके आप’राधिक इतिहास का पता लगा रही है. अपरा’धियों के स्वीका’रोक्ति बयान और उनके पास से बरामद मोबाइल के कॉल डिटेल और सीडीआर के आधार पर पुलिस टीम इनके अन्य साथियों की तला’श में छा’पेमारी कर रही है.

एसएसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान, अहियापुर थाना के विधि व्यवस्था इकाई के अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, क्यूआरटी प्रभारी सुनील कुमार रजक, प्रपुअनि राजेश कुमार यादव, सअनि सुमनजी झा, पुअनि बनेश्वर किस्कू एवं सश’स्त्र पुलिस बल शामिल थे.

