MUZAFFARPUR : पूर्व मंत्री के फरार पति चंद्रशेखर वर्मा ने किया सरेंडरi

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर महापाप मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने सरेंडर कर दिया है. आज 29 अक्टूबर को पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर ने बेगूसराय के मंझौल न्यायालय में सरेंडर किया है. आपको बता दें कि मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा लंबे समय से फरार चल रहे थे. पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने मंझौल स्थित कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. कोर्ट ने चंद्रशेखर वर्मा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

चंद्रशेखर वर्मा पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर ब्रजेश ठाकुर के साथ सांठ गांठ का आरोप है. कई बार अग्रिम जमानत याचिका डालने के बाद भी पटना हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में संज्ञान लिया था. अब दबाव बढ़ने की वजह से चंद्रशेखर वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

चंद्रशेखर वर्मा के आवास पर सीबीआई की छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखा कारतूस बरामद किया गया था। जिसके बाद उनके खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में राहत के लिए उन्होंने पटना उच्च न्यायालय के अंदर अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था. पूर्व मंत्री के पति की गिरफ्तारी नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी CBI को फटकार लगाई थी, जिसके बाद चंद्रशेखर वर्मा ने आज मंझौल कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

मुजफ्फरपुर महापाप मामले में अपनी कुर्सी गंवाने वाली मंजू वर्मा और उनका पति चंद्रशेखर वरमा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. दरअसल आर्म्स एक्ट में पटना हाई कोर्ट से 14 सितंबर को अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है. जिसके बाद अब उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका है.

मुजफ्फरपुर महापाप मामले में अपनी कुर्सी गंवाने वाली मंजू वर्मा और उनका पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था. दरअसल आर्म्स एक्ट में पटना हाई कोर्ट से 14 सितंबर को अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा चुका था. पुलिस की रडार पर थे. बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने इस मामले में अपना रुख साफ कर दिया था.

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति का नाम आने के बाद सीबीआई ने जब मंजू वर्मा के पैतृक गांव के आवास पर छापेमारी की. 50 जिंदा कारतूस बरामद किये गये थे. सीबीआई ने इस संबंध में वहां के थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसी मामले को लेकर दायर प्राथमिकी पर अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई कोर्ट में हुई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.