बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कार्तिक आर्यन ने करीना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर करीना कपूर के टॉक शो की है जहां कार्तिक हाल ही में पहुंचे थे। कार्तिक ने करीना के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-ये इश्क हाय इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया।

सारा अली खान के कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। दोनों को अकसर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। सारा सैफ अली खान की पहली बेटी हैं और करीना सैफ की दूसरी पत्नी यानी करीना सारा की दूसरी मां हैं।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ये सास हैं तुम्हारी।
वहीं एक ने लिखा- अगर सारा भी इस तस्वीर में होती तो अच्छा लगता।