GAYA : CRPF पेट्रोलिंग टीम उड़ाने को नक्सलियों ने प्लांट किया था केन बम

GAYA : गया जिला नक्सलियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बना हुआ है. आए दिन यहां नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिलती है. लेकिन सुरक्षा बल भी खूब एक्शन ले रहे हैं. गया में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. गया के आती क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबल की पेट्रोलिंग टीम को उड़ाने की साजिश कर रखी थी जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया है.

नक्सलियों ने दौलपुर-मीठापुर सड़क मार्ग पर पुलिया के नीचे 10 किलो का केन बम प्लांट किया था जिसे जिला पुलिस और कोबरा की टीम ने निकाल कर डिफ्यूज किया. बम की सूचना मिलते ही आंती पुलिस मौके पर पहुंची और बम को बरामद किया, इसके बाद 205 कोबरा बटालियन का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और फिर बम की जांच करते हुए उसे विस्फोट करके डिफ्यूज कर दिया गया.

कोबरा के अधिकारियों की मानें तो बम काफी शक्तिशाली था और नक्सलियों की योजना इस रास्ते से गश्ती पर निकलने वाले पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया जाना था लेकिन समय रहते हुए सुरक्षाकर्मियों ने इस बम को बरामद करते हुए डिफ्यूज कर दिया. गौरतलब है कि आंती का अधिकांश इलाका नक्सल प्रभावित है जहां आए दिन नक्सली कई तरह की साजिश करते रहते हैं.

हाल के दिनों में इस इलाके से कई नक्सलियों की गिरफ्तारी भी हुई है जिससे इलाके में उनकी गतिविधि कमजोर हो गई है. गया का इलाका झारखंड की सीमा से लगा है इस कारण यहां नक्सलियों का प्रभाव है. आपको बता दें कि इससे पहले भी एसएसबी के जवानों ने गया में चार केन बमों को बरामद किया था. जिसके बाद उन्हे डिफ्यूज किया गया था. उस दौरान भी खबर थी कि नकस्ली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.