रिलीज के पहले दिन ऋतिक-टाइगर के ‘वॉर’ की बंपर कमाई का अनुमान

हिंदी सिनेमा के अभिनेता ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘वॉर’ आज रिलीज हो गई है।  इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच जिस तरह का क्रेज है माना जा रहा है फिल्म ओपनिंग डे पर धुआं’धार कमाई करने वाली है

design 1

वॉर के कलेक्शन को लेकर ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया कि ‘ऋतिक और टाइगर की अपनी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में जब दोनों साथ आ रहे हैं तो बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।’

add

गिरीश जौहर ने आगे कहा कि ‘फिल्म के एडवांस टिकटों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। 2 अक्टूबर को छुट्टी का भी दिन है। ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 45 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।

add

पहले दिन के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद आने वाले दिनों में इसे और भी फायदा मिलेगा।’ फिल्म ‘वॉर’ में गुरु और चेले बने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की दु’श्मनी पर्दे से निकलकर असल जिंदगी में भी असर दिखाने वाली है। मेकर्स का दावा है कि आज से पहले किसी भी हिंदी फिल्म में इस तरह का एक्शन देखने को नहीं मिला है। फिल्म के प्रमोशन में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading