माइक्रोब्लॉगिंग साइट आज यानी बुधवार को एक बार फिर से ठप हो गया है। पूरी दुनिया के यूजर्स ट्वीटडेक या ट्विटर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स ट्वीटडेक और ट्विटर पर के वेब वर्जन से ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं।

बिना ट्वीट किए ही यूजर्स को Allready tweeted का मैसेज मिल रहा है। वहीं मोबाइल एप के साथ यह समस्या नहीं है। ट्विटर के आईओएस और एंड्रॉयड दोनों वर्जन काम कर रहे हैं।

ट्वीटडेक ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं ट्विटर ने ट्वीट करके पुष्टि की है कि दुनियाभर के यूजर्स को नोटिफिकेशन पाने, मैसेज भेजने और ट्वीट करने में समस्या आ रही है। कंपनी इसे फिक्स करने पर काम कर रही है।
