#GORAKHPUR : साइबर कैफे की आं’ड़ में चल रहा था अ’श्लील धं’धा, 1 घंटे के लेती थी 100 रुपये

#GORAKHPUR #UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने जब एक साइबर कैफे में छापा मारा तो वो कैफे बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही चल रहा था। साइबर कैफे के अंदर छह केबिन बने हुए है जिसमें केवल एक केबिन में मॉनिटर रखा हुआ था जबकि उसका सीपीओ से भी कनेक्शन कटा हुआ था। संचालिका के काउंटर की तरफ से केबिन की तरफ न दिखाई दे इसके लिए पर्दा लगा हुआ था। यह मामला गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर के पास पुर्दिलपुर का है।

साइबर कैफे की आंड़ में अ’श्लील धं’धा चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर छापेमारी कर यहां से आधा दर्जन जोड़ों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। छापे’मारी के दौरान संचालिका के साथ ही पकड़े गए युवक पुलिसकर्मियों से उलझ भी गए। बाद में पुलिस उनको थाने लेकर आई और लिखा पढ़ी के बाद सार्वजनिक स्थान पर अ’श्लील हर’कत की धा’रा में चालान किया।

100 रुपये में एक घंटा उपलब्ध कराती थी केबिन
पुलिस की पूछताछ में संचालिका ने बताया कि वह महज 100 रुपये लेकर प्रेमी जोड़ों को बैठने की जगह उपलब्ध कराती थी। वहीं युवक और युवतियों ने पुलिस को बताया कि वह 100 रुपये देने पर उन्हें आधा से एक घंटा बैठने का समय मिलता था।

बीए और बीकॉम की हैं छात्राएं
पकड़े गए युवक और युवतियां बीए और बीकॉम के छात्र हैं। उनके पास से कॉलेज का आई कार्ड भी मिला। सभी युवक और युवतियां शहरी क्षेत्र के ही रहने वाले है। पुलिस टीम के पहुंचने पर वह सभी अपने को बालिग बताकर थाने पर जाने से मना कर दिए थे।

आ’पत्तिजनक स्थिति में युवक और युवतियां बैठे हुए थे
कोतवाली के एंटी रोमियो दस्ता प्रभारी को कई दिनों से बक्शीपुर, पुर्दिलपुर स्थित साइबर वर्ल्ड कैफे में गलत गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिल रही थी। सीओ कोतवाली बीपी सिंह के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर तकरीबन एक बजे महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची। साइबर कैफे के अंदर का दृश्य देख पुलिस टीम अवाक रह गई। कैफे के अंदर कम्प्यूटर रखने के लिए बने केबिन में यह धंधा चल रहा था। केबिन के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में युवक और युवतियां बैठे हुए थे जबकि संचालिका आगे काउंटर पर बैठी हुई थीं। पुलिस ने छह युवक और चार युवतियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से कई आ’पत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद किया। पुलिस जब उनको थाने ले जाने लगी तो संचालिका और युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिस टीम सख्ती पूर्वक उनको थाने लेकर पहुंची और पूछताछ के बाद सभी का सार्वजनिक स्थान पर अ’श्लील हरकत की धा’रा में चालान किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.