
भारतीय रेलवे ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के कदम से कदम मिलाया है। भारतीय रेलवे ने एक और नई पहल की है।

रेलवे ने रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बने तीन बेंच मुंबई के पश्चिम रेलवे के चर्चगेट स्टेशन पर लगाए हैं। प्लास्टिक से निर्मित होने के कारण ये बेंच काफी मजबूत हैं, साथ ही वजनी भी हैं। रेलवे का कहना है कि इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी।
