#KHAGARIA पहुचे परिवहन मंत्री, लिया बा’ढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा

#KHAGARIA #BIHAR #INDIA : खगड़िया पहुंचे परिवहन मंत्री ने बा’ढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान सबसे पहले परिवहन मंत्री संतोष निराला परबत्ता प्रखंड के मध्य विद्यालय, बुधनगर भरतखंड में संचालित बा’ढ़ राहत शिविर का बुधवार को जायजा लिया।

उन्होंने शिविर में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों से दवाई की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। वहीं बा’ढ़ पी’ड़ितों से भोजन की मिल रही क्वालिटी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद परिवहन मंत्री अधिकारियों के साथ जीएन बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास से पानी निकलते ही तटबंध मरम्मत का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रभारी सचिव पंकज पाल को बाढ़ से प्रभावित परिवारों को समय पर पका पकाया भोजन देने, प्लास्टिक सीट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने की बात कही। परिवहन मंत्री ने राहत की राशि के लिए पारिवारिक सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया। मौके पर डीएम अनिरुद्ध कुमार, एसपी मीनू कुमारी, एडीएम शत्रु्जंय मिश्रा, एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल, एसडीपीओ पीके झा, सीओ चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, भरतखंड ओपी प्रभारी मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading