देशभर के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की सूची में छठे स्थान पर है #PATNA जंक्शन

#PATNA #BIHAR #INDIA ; पटना जंक्शन देशभर के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों की सूची में छठे स्थान पर आया है। देशभर के 720 स्टेशनों की जारी सूची में पटना को यह स्थान मिला है। पटना अब ग्रेड ए सटेशनों की सूची में सिर्फ सूरत, दादर, सिकंदराबाद, पुणे, चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ही पीछे है। दानापुर मंडल के रेलवे स्टेशनों को इस सर्वे में एक साथ कई उपलब्धि हासिल हुई है।

राजेंद्रनगर टर्मिनल को देश का सबसे हरित और प्रदूषण मुक्त स्टेशनों की सूची में पहला स्थान मिला है। हरित स्टेशनों की सूची में राजेंद्रनगर को 95.5 प्रतिशत अंक मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे जयपुर को ग्रीन सटेशन के लिए 89 प्रतिशत अंक मिले। पाटलिपुत्रा जंक्शन को 24 स्थान मिला है। ग्रेड सी के स्टेशनों में मंडल के बक्सर को 8वां रैंक मिला है।

इस सूची में गांधीनगर, उदयपुर सिटी, फूलेरा, किशनगढ़, राजनंदगांव, भगत की कोठी, उधना जैसे स्टेशन ही बक्सर से आगे हैं। गांधी जयंती के अवसर पर भारत सरकार की एजेंसी क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) ने यह सूची जारी की है। सूची में ग्रेड ए-1, ए, बी, सी के 720 स्टेशनों का सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण में साफ सफाई, यात्री सुविधा, यात्रियों के फीडबैक, स्टेशन भवन और परिसर के बाहर की सुविधा आदि को आधार बनाया गया था। यही एजेंसी स्वच्छ शहरों की सूची जारी करती है जिसमें पटना शहर को 450 शहरों की सूची में 350 में भी स्थान नहीं बना सका था।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading