#PATNA #BIHAR #INDIA : डीएम कुमार रवि ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के अलावा कोचिंग संस्थानों को चार अक्टूबर तक बंद करने का आदेश दिया है।

डीएम ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे जलजमाव वाले इलाके के स्कूल संचालित न करें क्योंकि बच्चों के साथ हाद’सा हो सकता है। गांधी जयंती पर स्कूल बंद थे लेकिन कुछ स्कूल गुरुवार से खुलने वाले थे। डीएम के आदेश के बाद अब स्कूल चार अक्टूबर तक बंद रहेंगे। हालांकि शहर के ज्यादातर स्कूलों ने अब दशहरा के बाद ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

कंकड़बाग, राजेंद्रनगर और पाटलिपुत्रा कॉलोनी के बा’ढ़ पीड़ि’तों के लिए क्रेडाई (बिहार) द्वारा तीन राहत कैंप शुरू किया गया है। इन कैंपों से बाढ़ पीड़ितों को खाना, पीने का पानी और दवाइयां वितरित की जा रही हैं। साथ ही बीमार और बुजुर्ग लोगों को आश्रय भी दिया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां से दवाइयां और खाने-पीने का सामान लेकर जा रही है।
