#ODISHA : जादूटो’ना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के तो’ड़े दांत, खिलाया मानव म’लमूत्र

#ODISHA #INDIA : ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादूटो’ना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तो’ड़ दिए और उन्हें मानव म’लमूत्र खाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटो’ना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम छह महिलाओं की मौ’त हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं। पुलिस के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया, बाद में उनके दांत उखाड़ दिए। इन छह व्यक्तियों ने मदद की गुहार लगाई लेकिन गांव में कोई भी उनके लिए आगे नहीं आया।

हालांकि, यह खबर जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घा’यल व्यक्तियों को बचाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गि’रफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं।घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है। राय ने कहा कि इस घ’टना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गि’रफ्तार किया जाएगा। गि’रफ्तारी के ड’र से गांव के लगभग सभी पुरुष फ’रार हो गए हैं।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading