#VADODARA : नौ फुट के वि’शालकाय अ’जगर ने निग’ली एक मोटी बिल्ली, फिर हुआ कुछ ऐसा..

#VADODARA #GUJARAT #INDIA : गुजरात में वड़ोदरा जिले के एक मकान के पिछवाड़े नौ फुट के एक विशालकाय अ’जगर ने एक मोटी बिल्ली को नि’गल लिया लेकिन उसे पचाने में दिक्कत होने पर उसने उसे बाहर निकाल दिया। एक वनरक्षक ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन की मदद से अजगर को बचाया।

वन रक्षक विजय परमार ने बताया कि वेजलपुर गांव में एक मकान के पिछवाड़े मंगलवार को अजगर ने बिल्ली को द’बोच लिया और उसे निग’लने की कोशिश की।न्यूज एजेंसी भाषा की खबर के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने अजगर देखा और वन विभाग को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परमार और स्थानीय गैर सरकारी संगठन ‘वाइल्डलाइफ रेसेक्यू ट्रस्ट के स्वयंसेवी घटनास्थल पहुंचे।


परमार ने कहा, ”अजगर लकड़ियों के ढेर के पीछे छुपा हुआ था, उसने बिल्ली को नि’गलने की कोशिश की लेकिन बाद में उसे लगा कि वह उसके लिए बहुत बड़ी है और उसने बिल्ली को बाहर निकाल दिया।
उन्होंने कहा कि करीब एक घंटे के प्रयास के बाद, अजगर को बचाया गया और उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.