#BIHAR_FLOOD : जनता नहीं हम है जिम्मेदार, करेंगे क्ष’मा याचना – गिरीराज सिंह

#PATNA #BIHAR #INDIA : केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि पटना में जलजमाव के लिए जनता नहीं राजग जिम्मेदार हैं, और हम जनता से क्ष’मा याचना करेंगे।

बेगूसराय में बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए गिरीराज ने कहा ”मैं बेगूसराय से जनप्रतिनिध हूं अगर यहां कुछ नहीं होता है तो कमियों को हम स्वीकारेंगे और जनता से क्षमा याचना करेंगे। राजग का हिस्सा होने के साथ पटना में भी भाजपा के कई सांसद हैं और वहां की जनता ने हमपर भरोसा किया। जो बाढ आया उसके लिए जनता नहीं हम जिम्मेदार हैं। हम (राजग) जनता से क्षमा याचना करेंगे। मेरी पीड़ा पटना महानगर में बसे हुए लोगों को लेकर है, जिनका सारा सामान :जलजमाव में: ब’र्बाद हो गया। हम पानी निकासी को लेकर सतर्क नहीं हो पाए। अगर हम सचेत हो जाते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

गिरीराज ने मंगलवार को कहा था कि पटना के खराब हालत की एकमात्र वजह कुव्यवस्था है प्राकृतिक आपदा नहीं। इस बीच, पश्चिम चंपारण के सांसद और भाजपा के नवनियुक्त बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि “पटना में जो हुआ है, वह प्रशासनिक विफलता का मामला है। राज्य सरकार को स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए, जवाबदेही तय करनी चाहिए और अनुकरणीय कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading