माइक्रोसॉफ्ट ने फोल्डेल फोन Surface Duo को किया पेश

माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल लेवल पर फोल्डेल फोन Surface Duo को पेश किया है। कंपनी ने बुधवार को इस फोन से पर्दा उठाया है, लेकिन आम ग्राहकों के लिए इसकी सेल शुरू नहीं हुई है। इसके साथ ही इस फोन को 5.6 इंच के दो डिस्प्ले मिले हैं, जो बीच में से किताब की तरह मुड़ता है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस फोन की कीमत को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं साझा की है।

design 1

कंपनी ने ट्विट करते हुए जानकारी दी है कि हम आने वाले साल में सरफेस सीरीज के तहत फोल्ड होने वाले टैबलेट को Surface Neo के नाम से लॉन्च करेंगे। इस टैबलेट में 9 इंच की दो स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा हम 5 अन्य मुड़ने वाले प्रोडक्ट्स को भी स्मार्टफोन बाजार में उतारेंगे।

add

स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने गूगल की मदद ली है। कंपनी यूजर्स को अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट देगी। इस साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंटेल प्रोसेसर मिलेगा।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading