#KOLKATA; पंडाल में विराजी 20 करोड़ के 50 किलो सोने से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा, देखें अद्भुत दृश्य…

Kolkata में करीब 50 किलो सोने से तैयार मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने को मंगलवार से ही लोगों की भी’ड़ उ’मड़नी शुरू हो गई और आलम यह है कि रात को नहीं, बल्कि दिन में ही लोग कतारबद्ध हो प्रतिमा दर्शन करते दिखे।सियालदह के संतोष मित्र स्क्वायर सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने बताया कि इस प्रतिमा के निर्माण को बहूबाजार के एक स्वर्ण व्यवसाय करने वाली कंपनी ने सोना उपलब्ध कराया है व इसकी लागत करीब 17 करोड़ रुपये आई है।वहीं मायापुर में बन रहे इस्कॉन के नए मंदिर ‘चंद्रोदय टेंपल ऑफ वैदिक प्लैनेटेरियम’ के डिजाइन में मंडप के बाहरी हिस्से को ढाला गया है।

वहीं मंडप के भीतर के हिस्से को आगरा के शीश महल का आकार दिया गया है। घोष ने बताया कि इसके निर्माण में करीब दस टन शीशे का इस्तेमाल किया गया है।कमेटी के महासचिव सजल घोष ने बताया कि मंडप के भीतरी हिस्से को फिरोजाबाद के कारीगरों ने मूर्त रूप दिया है। वहीं मंडप व प्रतिमा दर्शन को उ’मड़े लोगों ने कहा कि हर बार यहां उन्हें कुछ देखने को मिलता है और इस बार तो आयोजकों ने दिल ही जीत लिया है।

प्रतिमा से लेकर मंडप के भीतरी व बाहरी हिस्से को जिस तरीके से सजाने की कोशिश की गई है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।वहीं एक अन्य दर्शनार्थी ने कहा कि पहले 24 किलो सोने की मदद से मां दुर्गा की साड़ी फिर चांदी के रथ के अंदर मां का भव्य श्रृंगार कर अपने पूजा मंडप की अलौकिक सजावट से दर्शनार्थियों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने वाले इस पूजा कमेटी ने तो अबकी धमाल मचा दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading