नई दिल्ली/सोनीपत,। दिल्ली के बवाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान टीचर सुनीता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह सुबह जब अपने स्कूल जा रही थी तो रास्ते में एक हमलावर ने उसे गोलियों से भून दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, जानकारी मिली है कि सुनीता सोनीपत के फिरोजपुर बांगर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में जेबीटी शिक्षिका थी। सुनीता को बवाना के पास स्थित गोशाला के पास गोली मारी गई। वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर से स्कूल आ रही थी। इस बीच उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।