बिहार के छपरा (Chapra) में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से रात के अंंधेरे में मिलने जाना खासा महंगा पड़ गया. प्रेमी जोड़े (Love Couple) को प’कड़ने के बाद लोगों ने जबरन शादी करा दी. बताया जा रहा है कि गड़खा थाने के डुमरिया गांव के छट्ठू महतो का पुत्र पप्पू कुमार महतो अपने नानी के घर भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा गांव में परिजनों के साथ रहता था. उसको भेल्दी थाने के ही मदारपुर गांव के लक्षण महतो की पुत्री पिंकी कुमारी से प्रेम-प्रसंग (Love Affair) चल रहा था.पहली ही नज़र में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे.

दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ाने लगा. कभी-कभी छिप छिप कर मिलने का सिलसिला चलता रहा. इस दौ’रान दोनों के संबंध और मजबूत होते गए. मगर परिजनों तक अभी बात नहीं पहुंची थी. इसके बावजूद दोनों वयस्क जोड़े एक दूसरे के साथ शादी के संबंध तक पहुंच गए थे. इसके पहले ही इनकी लव स्टोरी में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया. दोनों जब एक दूसरे के साथ समय बिता रहे थे तभी किसी तीसरे की नज़र उन पर पड़ गई. बस क्या था धीरे-धीरे बात जंगल में आग की तरह फैल गई. दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया और सुबह होते ही पंचायत के सरपंच, मुखिया प्रतिनिधि समेत अन्य कई गणमान्य लोगों की मदारपुर के एक मंदिर में ही दोनों के परिजनों के साथ बैठकों का दौर चलने लगा.इस दौ’रान कुछ कई बातों पर मतभेद के साथ अंततः दोनों परिवार के लोगों ने खुशी से गांव के ही एक मंदिर में शादी कराने पर राजी हो गए. इसके बाद फिर तुरंत ही पंडित जी मौके पर पहुंच गए और जोड़े की जल्द ही विवाह सम्पन्न करा दिया गया. इस दौरान गांव की दर्जनों महिलाओं ने विवाह गीत गाकर सभी रस्मों को सही ढंग से करवाया.


