इलेक्ट्रॉनिक कंपनी iLife टेक्नोलॉजी ने करीब एक साल बाद फिर से भारतीय बाजार में वापसी की है। आईलाइफ ने भारत में अपना नया लैपटॉप ZED AIR CX3 लॉन्च किया है। आईलाइफ जेड एयर सीएक्स3 में इंटेल का कोर आई3 प्रोसेसर और इंटेल का ही ग्राफिक्स कार्ड है।

इस लैपटॉप की भारतीय बाजार में कीमत 19,999 रुपये है। इस लैपटॉप को दो वेरियंट में पेश किया गया है जिनमें से एक वेरियंट 4 जीबी रैम वाला और दूसरा वेरियंट 8 जीबी रैम वाला है।

दोनों वेरियंट में 5000mAH की बैटरी मिलेगी। ZED AIR CX3 में 1 टीबी की स्टोरेज और 15.6 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि इस लैपटॉप में आपको विंडोज नहीं मिलेगा।
