#NCR; नोएडा में नकली सीमेंट बनाने वाले गैं’ग का हुआ भंडाफो’ड़, 11 गि’रफ्तार, देखें…

गौतमबुद्धनगर जिले की नोएडा पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने वाले एक गि’रोह का भं’डाफो’ड़ करते हुए 11 लोगों को गि’रफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3,852 बोरी नकली सीमेंट ब’रामद किया है। नकली सीमेंट उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध श’राब व्यापारी तथा उसके सहयोगियों द्वारा बनाया जा रहा था। नकली सीमेंट देश के विभिन्न नामी कंपनियों के नाम से नए बोरों में भरकर उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल में भेजा जाता था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि जनपद पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा की विभिन्न जगहों पर कुछ लोग नकली सीमेंट बनाने का काम कर रहे हैं तथा नकली सीमेंट को नामी कंपनियों के नाम से नई बोरियों में भरकर बेच रहे हैं।

एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम बनाई तथा ग्रेटर नोएडा के हिंडन पुस्ता के किनारे स्थित ग्राम हैबतपुर, बिसरख गांव, सेक्टर 146 एवं गाजियाबाद के मुराद नगर के मोरटा गांव में छापे मारे गए। चारों जगह हुई छापेमा’री में पुलिस को 3,852 बोरी नकली सीमेंट मिली है। इन बोरियों पर विभिन्न नामी कंपनियों- जेके सुपर सीमेंट, अंबुजा सीमेंट, बांगर सीमेंट, एसीसी सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम अंकित थे। पुलिस ने इस मा’मले में 11 लोगों को गि’रफ्तार किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.