PATNA : शराब की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

PATNA : प्रदेश में शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि बाढ़ एएसपी लिपि सिंह को गुप्त सूचना मिली कि टाल क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप बेगूसराय ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एएसपी ने तत्काल उक्त इलाके में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एएसपी के निर्देश मिलते ही पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग शुरु की गई। एस दौरान पंडारक और हाथीदह थाना क्षेत्र से दो पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया।

बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इलाके से भारी मात्रा शराब को बेगूसराय ले जाया जाने वाला है। इस सूचना के आधार पर वाहनो की चेकिंग शुरु की गई। इस दौरान पंडारक थाना क्षेत्र से 750 एमएल की 300 बोतल और हाथीदह थाना क्षेत्र से 5860 बोतल शराब बरामद किया गया। लिपि सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनो पिकअप वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार चालकों में बेगूसराय के मुफस्सिल थाना के खमहार गांव निवासी निवासी गिरधर सिंह और बरौनी के पिपरा देवास निवासी विभाकर राय शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान कई अन्य धंधेबाजों के नाम भी पुलिस को बताया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading