MUNGER : बैंक चोरी में असफल चोरों ने पिया शराब, साथ ले गए सीसीटीवी कैमरा

MUNGER : बीती रात बरियारपुर ग्रामीण बैंक में लॉकर तोड़ने में विफल अपराधियों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरा और उसके उपकरण चुरा लिए. मामला विगत रविवार की है. जहां चोरों ने बैंक में रखे गोदरेज और लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया है.

चोरी की घटना की जानकारी बैंक कर्मचारियों और थाने को आसपास के दुकानदारों ने दी. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जब सुबह अपना दुकान खोलने आये तो देखा कि बैंक के मेन ग्रिल तोडा हुआ है. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल  पर पहुंची और मामले की छानबीन की.

बैंक के अंदर चोरों ने रात में शराब और चाउमीन भी खाया था. बैंक में शराब के बोतल और ग्लास बिखरे पड़े थे. घटना के संबंध में बैंक मैनेजर आर एन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सूचना दी जिसके बाद वे बैंक पहुचे। उन्होंने बताया कि चोरों ने बैंक के बाहर की और लगे दो सीसीटीवी कैमरा और एक हार्डडिस्क साथ ले गए. उन्होंने कहा कि चोरों ने बैंक में लगे सात ताले तोड़े और लॉकर को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे. बता दें कि पिछले साल भी चोरों ने इस बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading