HP के नए सीईओ ने कंपनी में छंटनी की प्लानिंग की है। नए सीईओ की प्लानिंग के मुताबिक अगले तीन सालों में 16 फीसदी कर्मचारियों को कार्य मुक्त किया जाएगा।

पर्सनल कंप्यूटर और प्रिंटर बनाने वाली कंपनी में ग्लोबल स्तर पर 7,000 से 9,000 लोगों को निकाला जा सकता है। करीब नौ हजार लोगों को नौकरी से निकालने के बाद वित्तिय वर्ष 2022 के अंत तक कंपनी 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 7,100 करोड़ रुपये की बचत करेगी। HP ने इसकी जानकारी गुरुवार को दी।