#MOTIHARI #BIHAR #INDIA : पताही थानाध्यक्ष पर ह’मला किया गया है।शराब कारोबारियों ने पताही के थानाध्यक्ष को पी’ट-पी’ट कर अधम’रा कर दिया और खेत में फेंक दिया है। पताही के थानाध्यक्ष विकास तिवारी चुलाई शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंचे थे। घटना पताही थाना के महादलित बस्ती ढागरटोली की है।
शराब कारोबारियों ने थानाध्यक्ष को अ’धमरा कर खेत में फेंक दिया । जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक है।खबर है कि थानाध्यक्ष सिविल ड्रेस में छापेमारी करने गए थे।वहीं इस घटना में चौकीदार का सर फटा है। दोनों को ढ़ाका रेफरल अस्पताल लाया जा रहा है।



