‘वॉर’ ने तीन दिन में किया धुआंधार कलेक्शन

तीसरे दिन ही 100 करोड़ की दहलीज पर पहुंची हिंदी सिनेमा के स्टार ऋतिक-टाइगर की ‘वॉर’, जानें अब तक का कलेक्शन ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के महज चंद कदम दूर है। इस फिल्म ने तीन दिन में धुआंधार कलेक्शन किया है और जल्द ही नया रिकॉर्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।

design 1

तीसरे दिन के कलेक्शन में दूसरे दिन की अपेक्षा थोड़ी गिरावट जरूर है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार तीसरे दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म ने 21 से 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन का यह आंकड़ा दूसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में कम है।

add

तीन दिन में इस फिल्म ने कुल 95 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘वॉर’ फिल्म ने पहले दिन 51.50 करोड़ की कमाई केवल हिन्दी वर्जन से हुई है। सभी वर्जन को मिलाकर फिल्म ने 53.35 करोड़ का शानदार कारोबार किया था। जबकि दूसरे दिन 23.10 करोड़ का कलेक्शन किया।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.